भास्कर न्यूज़ एजेंसी –
कासगंज संवाददाता -धरना शुरू करने से पहले शहर में सोरों गेट से नदरई गेट तक एकमोर्चा निकाला गया। इसके बाद गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रदर्शन आरंभ किया गया। इस धरने में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य और शहर के लोग शामिल हो रहे हैं।समाजसेवी हरवीर भारतीय ने कासगंज के गांधी मूर्ति पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। यह धरना शिक्षा को ‘लूट से मुक्त’ कराने के अभियान के तहत किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लागू की जाएं और हर साल ड्रेस कोड न बदला जाए।
इस धरने को स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के नेता सोनू भंडारी, प्रधान संघ के नेता शिव कुमार हमदर्द और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के जिला प्रभारी सुनील विजय ने भी समर्थन दिया है।हरवीर भारतीय ने पहले ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रशासन को 26 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर जाने की सूचना दी थी। उनकी प्रमुख मांगों में हर स्कूल में एनसीईआरटी की किताबें लागू करना और ड्रेस कोड को कम से कम 3 से 5 साल में बदलना शामिल है। उन्होंने निजी पब्लिकेशन की किताबों को बाध्यकारी न बनाने की भी मांग की।
