March 10, 2026
Bhaskar News Agency
इटावाहादशा

इटावा जिले के चकरनगर क्षेत्र में यमुना नदी में डूबे 17 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार दोपहर बरामद कर लिया गया।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

इटावा संवाददाता –

इटावा जिले के चकरनगर क्षेत्र में यमुना नदी में डूबे 17 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार दोपहर बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान सलीम उर्फ कान्नू पुत्र नसीम निवासी ग्राम पंचायत नौगावा, थाना चकरनगर, जनपद इटावा के रूप में हुई है। वह सोमवार शाम महेवा से अपने घर लौटते समय यमुना नदी पर बने पेटून पुल से मोटरसाइकिल सहित नदी में गिर गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को भी सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा देर रात तक युवक की तलाश की जाती रही, लेकिन सोमवार रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा रही।

जानकारी के सलीम उर्फ कान्नू 17 वर्षीय सोमवार शाम मोटरसाइकिल से महेवा से अपने गांव नौगावा लौट रहा था। जब वह यमुना नदी पर बने पेटून पुल से गुजर रहा था तभी अचानक उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वह मोटरसाइकिल सहित नदी में गिरकर डूब गया। घटना को वहां मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत शोर मचा दिया।मंगलवार दोपहर को सलीम उर्फ़ कन्नू का शव मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

फर्रुखाबाद में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

Bhaskarnews

अलीगढ़ में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई।

Bhaskarnews

कासगंज शहर के सहावर गेट स्थित अमापुर बस स्टैंड के पास मंगलवार को डिस्पोजल बर्तनों के गोदाम में आग लगी:लाखों

Bhaskarnews

Leave a Comment