March 7, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइमजयपुर

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:शादी का झांसा देकर बनाया शिकार,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

जयपुर संवाददाता –

जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी करने का झांसा देकर पिछले दस साल तक आरोपी बॉयफ्रेंड उसका देहशोषण करता रहा। दोस्तों से फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाने के लिए धमकी देकर मारपीट की। जयपुर के पुलिस स्टेशन में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 32 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 10 साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर उसके साथ देहशोषण करने लगा।

शादी करने का दबाव बनाने पर टालमटोल करता रहा। जिसके बाद अपने दोस्तों के साथ भी फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव डालने लगा। मना करने पर धमकी देकर मारपीट करने लगा। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने अलग रहना शुरू कर दिया।  आरोपी बॉयफ्रेंड ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

Related posts

अलीगढ़ में फेसबुक पर मिले एक दोस्त ने पहले हमदर्दी जताई,गर्भवती पीड़िता मांग रही ‘इच्छा मृत्यु’:

Bhaskarnews

पहले दिन स्कूल गया था बच्चा स्कूल में घुसकर कुत्तो ने बच्चे के सिर की चमड़ी खाली और :पूरा शरीर नोचा, कान काट डाला;

Bhaskarnews

लखनऊ में लोकभवन के बाहर महिला ने आत्मदाह की कोशिश:खुद के ऊपर पेट्रोल डाला,

Bhaskarnews

Leave a Comment