July 16, 2026
Bhaskar News Agency
कन्नौज

कन्नौज मंदिर में पहुंचीं,अपर्णा यादव पूजा-अर्चना की:ब्रह्मलीन देव शरण मूर्ति का लोकार्पण करेंगी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कन्नौज संवाददाता –

महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार दोपहर कन्नौज जिले के ठठिया स्थित रिक्खापुरवा गांव पहुंचीं। उन्होंने यहां प्राचीन अखिलेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान अपर्णा यादव ने आश्रम में ब्रह्मलीन 1008 देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का लोकार्पण भी किया।

ठठिया के बाद, महिला आयोग की उपाध्यक्ष कन्नौज के विनोद दीक्षित अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर, जिला अस्पताल की महिला बिल्डिंग और नसरापुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगी।उनके आगमन को देखते हुए, निरीक्षण वाले सभी स्थानों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई हैं।

Related posts

डॉक्टर बोला- मरीज मरे तो मरने दो, हम नौकर नहीं किसीके :कन्नौज मेडिकल

Bhaskarnews

कन्नौज में कृषि विभाग में यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू:किसान 4 मार्च तक ऑनलाइन

Bhaskarnews

डिलीवरी के बाद महिला को मृत घोषित डेथ सर्टिफिकेट पर साइन करा लिया था

Bhaskarnews

Leave a Comment