September 16, 2026
Bhaskar News Agency
कन्नौजक्राइम

डिलीवरी के बाद महिला को मृत घोषित डेथ सर्टिफिकेट पर साइन करा लिया था

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता -लखनऊ में प्राइवेट हॉस्पिटल ने डिलीवरी के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।परिजनों के मुताबिक, चांदनी कुमारी को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा हुआ। डिलीवरी के लिए दोपहर करीब 12 बजे उसे कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम करीब 7 बजे उसने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। उसके बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए ICU में शिफ्ट कर दिया।

 परिजनों से डेथ सर्टिफिकेट पर साइन भी करा लिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू किया तो ICU से महिला को जिंदा निकाला गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे बलरामपुर अस्पताल फिर वहां से केजीएमयू रेफर किया गया। हालांकि, करीब 6 घंटे बाद महिला को बचाया नहीं जा सका।

घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना स्थित कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल की है। महिला की पहचान इस्माइल नगर, नगराम निवासी आशु रावत की पत्नी चांदनी कुमारी (22) के रूप में हुई है। गुरुवार को उसने कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बेटे को जन्म दिया था। आज, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उसकी केजीएमयू में मौत हो गई।

Related posts

NHM कर्मियों ने कन्नौज में प्रदर्शन किया:9 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया,

Bhaskarnews

आगरा में दरोगा की पत्नी बोली- पति ने दिया जहर:फ्लैट और फॉर्च्यूनर गाड़ी मांग रहे है

Bhaskarnews

कन्नौज के एक युवक ने तमिलनाडु की युवती की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर गिरफ्तार:

Bhaskarnews

Leave a Comment