July 16, 2026
Bhaskar News Agency
अपराधकानपुर नगर

कानपुर में महिला रेलवे टेक्नीशियन ने सुसाइड कर लिया

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कानपुर संवाददाता –

कानपुर में 28 साल की महिला रेलवे टेक्नीशियन ने सुसाइड कर लिया। उनका शव कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। वह होली मनाकर गुरुवार सुबह कानपुर लौटी थीं। शाम को रूम पार्टनर भी अपने घर से लौटी। उसने दरवाजा कई बार खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

उसकी रूम पार्टनर सोनल भी रेलवे में टेक्नीशियन है। 23 फरवरी को नेहा होली मनाने घर गई थी। उसकी इंगेजमेंट की बात भी घर में चल रही थी। गुरुवार सुबह नेहा कानपुर वापस लौटी थी। शाम करीब 4 बजे नेहा की रूम पार्टनर सोनल भी छुट्टी लेकर घर पहुंची।

उसने पुलिस और परिवार को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा।इसके बाद सोनल ने पुलिस और नेहा के परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई।जांच के दौरान फोरेंसिक टीम को डायरी मिली। इसमें युवती ने सुसाइड नोट लिखा था। इसमें लिखा है- मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं जान देने जा रही हूं…। पूरा मामला गोविंद नगर का है। नेहा कुमारी बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थीं।

नेहा कुमारी 2020 से कानपुर के फजलगंज वर्कशॉप में तैनात थीं। उनका भाई चंदन आगरा मेट्रो में काम करता है। पिता उमेश कुमार झारखंड स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बहन के सुसाइड की सूचना पर कानपुर पहुंचे भाई चंदन ने बताया कि बहन गोविंद नगर में रहती थी।

शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर साथी कर्मचारियों ने बताया कि नेहा बहुत हंसमुख स्वभाव की थी। परिजनों ने किसी भी प्रकार के तनाव की बात से इनकार किया है। वहीं, गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती की डायरी से सुसाइड नोट मिला है, लेकिन आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Related posts

कानपुर पुलिस चरस-गांजा बिकवाकर सिपाही ने कमाए 100 करोड़:छापेमारी

Bhaskarnews

गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन ने छात्राओं को पीटा, छात्राओं ने कंहा शराब के नशे में देती है गलियाँ

admin

महिलाओं की खरीद फरोख्त करने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment