October 27, 2026
Bhaskar News Agency
कानपुर नगर

स्कूल में भर्ती परीक्षा करवा रहा था फर्जी दरोगा : CM के सलाहकार का लेटरपैड भी मिला

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

कानपुर संवाददाता – कानपुर पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को पकड़ा। आरोप लगे कि पुलिस की वर्दी की आड़ में वो लखनऊ के प्राइवेट स्कूल में भर्ती परीक्षा करवा रहा था। नए लड़कों को पुलिस विभाग की नौकरी का लालच देकर रुपए ऐंठ रहा था।

ऐसे कितने बच्चे अभी तक ठगे गए हैं? इसकी छानबीन कानपुर पुलिस कर रही है। अभी तक 3 लड़के सामने आ सके हैं।

फर्जी दरोगा के पास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्व सलाहकार अवनीश अवस्थी का लेटर पैड और सचिव आवास विकास की मुहर समेत कई सरकारी दस्तावेज मिले हैं। CBI का आई कार्ड मिला है। इस बारे में संजय ने पुलिस को बताया-

  • लोकल पुलिस के आई कार्ड में रेड मारने जाता, तो लोग पूछते थे कि कहां पर तैनात हो? जबकि CBI का कार्ड दिखाने पर सब डर जाते थे।

Related posts

कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल में इलाज में फर्जीवाड़ा

admin

कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचे:पहली बार वृंदावन आए

Bhaskarnews

कानपुर में UPPSC की श्वेता वर्मा की 21वीं रैंक:हासिल किया

Bhaskarnews

Leave a Comment