September 16, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबाद

भोजपुर के विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने जहानगंज को अलग ब्लॉक बनाने सहित कई मुद्दे उठाए

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद  संवाददाता –

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भोजपुर विधायक  ने फर्रुखाबाद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग की। उन्होंने जहानगंज को अलग ब्लॉक बनाने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी सदन में उठाए।

नागेन्द्र सिंह  राठौर ने कहा कि तकनीकी खामियों के कारण फर्रुखाबाद अब तक मेडिकल कॉलेज से वंचित था, लेकिन अब ये खामियां दूर हो गई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि फर्रुखाबाद में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना चाहिए।

उन्होंने फर्रुखाबाद को एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी और देश का अग्रणी आलू उत्पादक जनपद बताया। विधायक ने चिंता जताई  कि पिछले दो  वर्षों से आलू उत्पादकों को उनकी लागत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कोल्ड स्टोरेज भाड़े और परिवहन में अनुदान देने की व्यवस्था की मांग की।

कमालगंज नगर पंचायत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके विधानसभा क्षेत्र की सबसे पुरानी नगर पंचायत है और यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। उन्होंने कमालगंज में बाईपास के निर्माण कराने  की मांग की।

Related posts

पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने आम के बाग में लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव

admin

पूर्व विधायक के घर विस्फोटक बन रहा था: धमाके से बेसमेंट उड़ा, दोनों बेटों समेत 6 पर FIR

Bhaskarnews

गंगा अटैना घाट पर विवाद के बाद मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

admin

Leave a Comment