October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचे:पहली बार वृंदावन आए

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर -क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन किए। वे मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे मंदिर पहुंचे थे। दोनों ने देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की। भगवान को 56 भोग अर्पित किए। शादी के बाद दोनों पहली बार मथुरा पहुंचे थे।फोटो-वीडियो सामने आने के बाद बुधवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। दोनों करीब 25 मिनट तक मंदिर में रहे। इस दौरान मंदिर के गार्ड उन्हें घेरकर खड़े रहे।

मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया कि कुलदीप के परिवार ने उनके आने की जानकारी दी थी। भीड़भाड़ से बचने के लिए इसे गोपनीय रखने को कहा था। मंदिर पहुंचने पर मैंने और नितिन सांवरिया ने पूजा-अर्चना कराई। इत्र देकर चौखट की पूजा करवाई। भगवान की प्रसादी माला भेंट की। करीब एक घंटे वृंदावन में रहने के बाद दोनों दिल्ली रवाना हो गए।भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को मसूरी में शादी की थी। । 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन पार्टी हुई थी। सीएम योगी और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद दिया था।

Related posts

हरदोई में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

admin

डाक तार विभाग कर्मचारियों ने ली सत्य निष्ठा की शपथ

admin

भाजपा यह चुनाव सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने के लड़ रही : शैलेंद्र जैन, विधायक

admin

Leave a Comment