July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगरक्राइम

कानपुर में मंगलसूत्र लूटने वाले का एनकाउंटर, महिला हाथ जोड़कर बोली-थैंक्यू सर:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर –

कानपुर में महिला सिविल डिफेंस कर्मी से मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ा गया, जबकि दूसरे को दौड़ाकर दबोच लिया गया।दरअसल, चकेरी थाना क्षेत्र में 21 मार्च को एक घंटे के भीतर बदमाशों ने दो वारदात को अंजाम दिए थे। वे एक महिला का मंगलसूत्र और दूसरी महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए थे।

महिला सिविल डिफेंस कर्मी अनीता श्रीवास्तव, मंगला विहार प्रथम न्यू पीएसी लाइन में रहती हैं। 21 मार्च को एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहां से शाम 6 बजे लौटते समय मोहल्ले में पीसीओ के पास सड़क पार कर रही थी।

अचानक से दूसरी तरफ से बाइक सवार दो लुटेरे आ गए। झपट्‌टा मारकर गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया और तत्काल डायल 112 पर लूट की सूचना दी। पुलिस पहुंची लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।

बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने महिला से उनकी शिनाख्त कराई। मंगलसूत्र बरामद होने पर महिला ने डीसीपी ईस्ट के सामने हाथ जोड़कर कहा— “अच्छा सबक सिखाया, थैंक्यू सर…”उधर, एनकाउंटर के दौरान की एक फोटो भी चर्चा में है। फोटो में एक बदमाश फिल्मी अंदाज में जमीन पर लेटा नजर आ रहा है। उसके दाएं हाथ में तमंचा है, जबकि बायां हाथ सिर के पीछे रखे हुए है। पैर आराम से मोड़े हुए दिख रहा। पुलिस के मुताबिक, यह फोटो एनकाउंटर के बाद की है।

Related posts

मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृति की कार्रवाई की जाये: डीएम

admin

कानपुर में दो माह की बच्ची को कोई शक्ति माता मंदिर के पास चबूतरे पर छोड़कर चला गया है

admin

स्टंटबाजी करते हुए युवक ने गंवाई जान

admin

Leave a Comment