November 17, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण ।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज जी की 650 वी जयंती के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सुरजीत वर्मा संगठन प्रमुख, अखिल भारतीय डॉ0 अंबेडकर स्मारक रक्षा दल एवं जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा नारायनपुर बगीचा स्थित गुरु रविदास जी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर आश्रम में मौजूद संत रामविलास भास्कर एवं संत कमल भास्कर आदि को फल भेट करते हुए माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संत रामविलास ने जिला महामंत्री सुरजीत वर्मा को संध्या काल आयोजित होने वाले भंडारे में आने का न्योता दिया।

Related posts

डम्पर की टक्कर से बाइक सवार बृद्ध की मौत ,संयोग से वाइक चालक बाल – बाल बचा

admin

लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर शराब पीकर किया कर्मचारी ने हंगामा

admin

मानसिक तनाव को दूर करने के लिए लिखी पुस्तक: सुनाक्षी शुक्ला

admin

Leave a Comment