October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकासगंज

होली के बाद कासगंज अस्पताल में मरीजों की भीड़:ओपीडी में मरीजों के पर्चे बनाए गए,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज संवाददाता –

कासगंज जिला अस्पताल में होली के बाद मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी में 1500 से अधिक मरीजों के पर्चे बनाए गए, जबकि गुरुवार को यह संख्या 453 थी।

मरीजों की भीड़ के कारण अस्पताल के विभिन्न विभाग भरे नजर आए। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में सर्दी, खांसी और बुखार के सर्वाधिक मामले सामने आए। 4 मार्च को होली का पर्व होने के कारण अस्पताल में अवकाश था, और 5 मार्च को ओपीडी दोपहर 12 बजे तक ही खुली थी।जिला अस्पताल में ओपीडी कर रहे डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव और होली पर लोगों द्वारा पानी से होली खेलने के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। डॉक्टरों द्वारा मरीजों को आवश्यक उपचार प्रदान कर उन्हें घर भेजा गया।

Related posts

कानपुर सिंधी-हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हुआ हंगामा

admin

दुर्ग्याणा मंदिर अमृतसर में होली:चंद्रग्रहण की वजह से एक दिन पहले उत्सव

Bhaskarnews

दिव्यांग रामकली ने “दूधों नहाओ पूतों फलो” का डीएम को दिया आशीर्वाद

admin

Leave a Comment