March 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकासगंज

कासगंज में आयोजित:डीएम, एसपी समेत अधिकारियों ने खेली होली

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज संवाददाता –

गुरुवार को कासगंज जनपद की पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक  सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया।अपने मन पसंद के होली के गीतों पर नृत्य करते हुए सभी ने पर्व का आनंद लिया। पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि पूरे देश में होली का पर्व 4 मार्च, बुधवार को मनाया गया था। पुलिस विभाग ने अपनी व्यस्तताओं के कारण एक दिन बाद गुरुवार को यह विशेष समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

कासगंज में दो पक्षों में मारपीट,में दो भाई घायल:एक को ब्लेड से मारा

Bhaskarnews

रायबरेली के पम्पापुर चौराहे पर कार ने 7 साल के मासूम को रौंदा, मौत:

Bhaskarnews

भीषण हादसा: ब्रिज से सीधे नीचे गिरी बस,2 की मौत, 40 यात्री घायल

admin

Leave a Comment