October 27, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedअपराध

रायबरेली के पम्पापुर चौराहे पर कार ने 7 साल के मासूम को रौंदा, मौत:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

रायबरेली संवाददाता –

रायबरेली के गदागंज थाना इलाके में बुधवार की सुबह 10:15 बजे तेज रफ्तार कार ने सात वर्षीय मासूम को रौंद दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नानी के यहां होली मनाने आया था मासूम

सतीश अपनी दादी के साथ होली का त्योहार मनाने के लिए अपनी मां के घर पम्पापुर गांव आया हुआ था।प्रत्यक्षदर्शियों और  शिव शर्मा के अनुसार, बुधवार की सुबह मृतक मासूम अपनी 9 वर्षीय बहन प्रज्ञा के साथ पास की दुकान पर सामान लेने गया था।  सामान लेकर लौटते समय तेज रफ्तार कार ने मासूम सतीश को टक्कर मार दी। मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसमें बहन को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार चालक व वाहन की तलाश की जा रही है।

Related posts

यूपी में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है।एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें:बुकिंग

Bhaskarnews

हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में विविध कार्यक्रमों एवं ध्वजारोहण के साथ सीपी में मनाया गणतंत्र दिवस

admin

फर्रुखाबाद में सेवा भाव के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे,भाजपा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाएगी:

Bhaskarnews

Leave a Comment