March 14, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedलखनऊ

लखनऊ के BLO का 19 दिन से कोई सुराग नहीं:लगाई मदद की गुहार

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और शिक्षामित्र दिलीप कुमार सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। उनका 23 फरवरी को घर से निकलने के बाद से अब तक कोई पता नहीं चल सका है। मोबाइल फोन तब से स्विच ऑफ है। दिलीप की पत्नी और परिवार के लोग 19 दिन बाद 13 मार्च को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर मदद की गुहार लगाई है।

जानकीपुरम क्षेत्र में रहने वाले दिलीप कुमार सिंह बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के रूप में कार्य कर रहे थे। 23 फरवरी को वह सुबह घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।परिवार के लोगों का कहना है कि घर से निकलने के कुछ समय बाद से उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। वह घर से बाहर जाते हुए CCTV में भी दिखे थे। उन्होंने बीकेटी एस डी एम्  पर नौकरी से निकालने की धमकी देने की बात वॉट्सएप ग्रुप पर की थी ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बीकेटी क्षेत्र के विधायक योगेश शुक्ला भी दिलीप कुमार सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।विधायक ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और मामले की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खोजबीन में तेजी लाई जाए। विधायक ने ही परिवार को रक्षा मंत्री से मिलवाया।

Related posts

होलिका दहन आज, मुहूर्त रात 12 बजे तक:जानिए होली की पूजा

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल में बेंच पर बुजुर्ग महिला का शव मिला:

admin

घुसपैठियों को बाहर करने का काम शुरू होने वाला है SSB जवानों के लिए SOP बनाने को कहा

Bhaskarnews

Leave a Comment