October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल में बेंच पर बुजुर्ग महिला का शव मिला:

भास्कर न्यूज़ –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव बेंच पर मिला। लोगों ने शव देखकर इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को सूचना दी। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

यह घटना शहर के आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल परिसर में हुई। सुबह कैंटीन के पास लोगों के बैठने के लिए लगी सीमेंट की बेंच पर एक महिला कंबल ओढ़कर लेटी हुई थी। जब लोगों ने उसे आवाज दी और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया।

मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने कंबल हटाकर देखा तो महिला मृत अवस्था में थी। उसके पास से शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में कादरी गेट थाना पुलिस को सूचना भेज दी है। मृतका की उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है। अस्पताल परिसर में शव मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रहीं है।

 

Related posts

रास्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में ग्राम सचिव की बेटी ने किया शानदार प्रदर्शन

admin

युवती ने उठाया ऐसा कदम,परिवार में मच गया कोहराम

admin

बदायूं में रोडवेज बसों से डीजल चोरी: हो रहा है पहुचे अधिकारी बस में मौजूद नहीं था स्टाफ

admin

Leave a Comment