October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के 3 पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म,लोगो ने किया हंगामा:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ के इंदिरानगर, बादशाहनगर और पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है। पंपों पर फ्यूल इन प्रोग्रेस का बोर्ड लगा दिया गया है। पॉलिटेक्निक चौराहे पर पेट्रोल खत्म होने पर पंप कर्मियों से लोगों की नोकझोंक हो गई। कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। शहर के ज्यादातर पंपों पर लंबी लाइनें लगी हैं। हजरतगंज स्थित तलवार पेट्रोल पंप पर 3 घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार के बावजूद लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहा है। रंजन पेट्रोल पंप पर सुबह से ही भारी भीड़ है।

इस स्थिति को देखते हुए कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस तैनात हो गई है। एडीएम सप्लाई ज्योति गौतम पंपों का निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति जारी है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। जितनी आवश्यकता हो उतना ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं। उन्होंने पंप संचालकों को भी निर्देश दिया है कि वाहनों के अलावा किसी भी बड़ी टंकी या कंटेनर में पेट्रोल-डीजल न दें। क्यों की लोग कंटेनरों और बड़ी टंकियो में डीसल और पेट्रोल भर्बाकर ले जाते है तभी सभी तेलों की कमी बताई जा रही है मगर परेशान ना हो डीशल -पेट्रोल की कमी नहीं हुई है लोग सिर्फ गाडियों में ही डीशल  पेट्रोल डलवाय  अलग से ना ले

Related posts

ट्रेन ड्राइवर का पेपर देने आया था युवक …हादसे में ट्रेन से कटे दोनों पैर

admin

न्यूड वीडियो कांड के लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त:सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच, लड़का बोला

Bhaskarnews

केबिल बॉक्स फूंकने से 200 से अधिक गाँवो की विद्युत आपूर्ति ठप

admin

Leave a Comment