October 28, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

शिविर लगा समर्पण सेवा समिति ने मरीजों की निशुल्क जांच कर बाटीं दवाइयां

शिविर लगा समर्पण सेवा समिति ने मरीजों की निशुल्क जांच कर बाटीं दवाइयां
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
समर्पण सेवा समिति स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में कटरी क्षेत्र में बदलते मौसम के मद्देनजर 240 मरीजों का निशुल्क शिविर लगाकर जांच व उपचार तथा दवाइयां उपलब्ध कराईं । गंभीर रूप से प्रभावित मरीज को शिविर स्थल से अस्पताल के लिए रेफर किया गया । मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम ने कटरी क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा में हॉस्पिटल चिकित्सक डॉक्टर शिवम त्रिपाठी ने 240 मरीज का निशुल्क जांच एवं उपचार किया । शिविर में आए मरीजों में अधिकांश मरीज बुखार खांसी जुखाम सर्दी बीपी शुगर तथा हड्डी रोग से प्रभावित पाए गए । शिविर में न्यूरो व इएनटी के मरीज भी काफी संख्या में पहुंचे । चिकित्सकों की टीम ने आए सभी मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर दवाइयां वितरित की । अस्पताल रेफर किए गए मरीज को डॉक्टर मंगल पांडे ने उपचार कर दवाइयां उपलब्ध कराईं । आयोजित शिविर में ग्राम अजमतपुर पट्टिया .चैनी नगला . खजुरिया . दोस्तपुर . खान आलमपुर सहित क्षेत्र के कई ग्रामों से आए लोगों ने निशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ उठाया । कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ जितेंद्र गुप्ता – डॉक्टर शिवम त्रिपाठी ने पिता काटकर किया ।आयोजन अवसर पर पुष्पेंद्र गुप्ता – प्रभात गुप्ता – अदील खान – डब्बू – मंगल यादव -नितिन गंगवार -गोपी सक्सेना – विमल सिंह – अरुण कुमार – सहित अन्य काफी लोगों का भरपूर सहयोग मिला ।

Related posts

TV चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:पति पर एक्ट्रेस से अफेयर

Bhaskarnews

दुर्ग्याणा मंदिर अमृतसर में होली:चंद्रग्रहण की वजह से एक दिन पहले उत्सव

Bhaskarnews

अलीगढ़ में होली खेलने के दौरान फायरिंग-पथराव, दरोगा का सिर फटा:

Bhaskarnews

Leave a Comment