September 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी ने गैस पेट्रोल और डीजल पर्याप्त उपलब्धता:बुकिंग के बाद डिलीवरी करे

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद की सभी गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और इनकी आपूर्ति में किसी भी प्रकार से कोई बाधा नहीं होनी चाहिए ।

 जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे अपनी एजेंसियां निर्धारित समय पर खोलें और बुकिंग के बाद एक से दो दिन के भीतर उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल उसी उपभोक्ता को दी जाए जिसने बुकिंग की है।

डीएम ने सभी गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप मालिकों को अपने स्टॉक की स्थिति को देखते हुए अग्रिम रूप से धनराशि जमा कराकर गैस, डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति समय पर मंगाने के निर्देश दिए। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार, बोतल, केन या खुले पात्र में पेट्रोल की बिक्री किसी भी दशा में न की जाए। पेट्रोल की बिक्री केवल वाहनों की टंकियों में ही की जानी चाहिए और इस संबंध में सूचना सभी पेट्रोल पंपों पर की जाए।

Related posts

71 लीटर गंगाजल लेकर 160 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु

admin

कन्नौज में एसडीएम ने छापा मारा, घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा:113 पासबुक जब्त कीं

admin

टी. प्रसाद बोले: बोधगया व संकिसा को मुक्त कराओ

admin

Leave a Comment