October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

दबंगों की दबंगई से पीडित ने लगाई जिलाधिकारी से गुहार

भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
दबंगों की दबंगई से जुड़ा हुआ यह मामला कंपिल थाना क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौंरिया का बताया जा रहा है ।
इसी गांव खेतलपुर सौरिया के निवासी हरिकिशन ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दे, गुहार लगाते हुए कहा है कि उसके खेत के पास आने – जाने के लिए मात्र एक ही चकरोड है । उक्त चकरोड वाली भूमि से सुमित चौहान आदि लोग निजी समरसर्बिल का पानी मेरे खेत से निकाल रहे हैं। जिससे उसकी खेत में तैयार होने वाली फसल बर्बाद हो जाती है । आरोप है कि विरोध करने पर झगड़ा फसाद पर आमादा हो जाते हैं साथ ही झूठे मामले में फसाने की धमकियां देते हैं। पीड़ित ने बताया कि अधिकारी जांच करने मौके पर आए थे। और दबंग को हिदायत भी थी ।लिखित समझौता भी कराया गया था। लेकिन दूसरे दिन फिर खेत से पानी निकालने लगा – विरोध करने पर राइफल निकाल लाते हैं। पीड़ित के बच्चे डर की वजह से स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है ।

Related posts

श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया।

admin

केशव मोर्य बोले-अखिलेश यादव पूर्व सीएम थे,और पूर्व सीएम ही रहेंगे:सपा MLC भड़के,

Bhaskarnews

बाराबंकी-शारदा सहायक नहर पुल के पास मिली संदिग्ध बाइक

admin

Leave a Comment