October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

विद्यालय में संपन्न हुआ वार्षिक प्राइज वितरण कार्यक्रम

भास्कर न्यूज : –
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर कायमगंज में स्थित एनके एकेडमी विद्यालय में वर्ष 2025 के लिए वार्षिक प्राइज वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में पूरे वर्ष चलने वाली प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को मेडल सर्टिफिकेट व ट्रॉफी प्रदान की गई , साथ ही ऐसे मेधावी छात्र जिन्होंने अपनी – अपनी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया उन सभी छात्र-छात्राओं को मेडल व सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए गए । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेजपाल सिंह प्रधानाचार्य विद्या मंदिर महाविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि रामकुमार अग्रवाल एडवोकेट तथा विद्यालय के डायरेक्टर अनुपम चंद्र अग्रवाल व मधु अग्रवाल तथा विद्यालय की प्रिंसिपल शिवानी प्रसाद, एच ओ डी सर मोहित दुबे, निखिल यादव, विद्यालय के शिक्षक / शिक्षिकाएँ, तथा अभिभावक गणों की सराहनीय उपस्थिति रही । सभी ने बच्चों की मेहनत तथा लगन से शिक्षा ग्रहण के साथ ही कार्यकमों में रुचि रखने की सराहना करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्साह वर्धन किया।

Related posts

चैत्र नवदुर्गा पर्व पर विभिन्न संगठनों ने केसरिया ध्वज लहराते हुए निकाली भव्य हिन्दू शोभायात्रा

admin

महिला की हत्या:संपत्ति विवाद में किया था मर्डर, शव लटकाकर आत्महत्या दिखाने की थी कोशिश

Bhaskarnews

नये साल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही :-पुलिस अधीक्षक

admin

Leave a Comment