October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में मामा के साथ बाइक से स्कूल जा रही बच्ची पर चढ़ा ट्रक, सिर हुआ धड़ से अलग: कंधे पर बैग टंगा रहा;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

प्रयागराज संवाददाता -प्रयागराज सोमवार सुबह स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची के ऊपर से ट्रक गुजर गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सिर सड़क पर ही चिपक गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्ची के कंधे पर स्कूली बैग टंगा रहा। बच्ची मामा और भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मामा और छोटा भाई दूर गिरे जाकर , जबकि बच्ची पहिए के नीचे आ गई।बच्ची फलीशा (10) महेवा की रहने वाली थी। वह अपने भाई के साथ बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती थी। फलीशा के पिता का निधन तीन साल पहले हो गया था। मां रोजी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। वह बच्चों के साथ भाई के घर पर ही रहती हैं। हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। इसमें दिख रहा कि मामा बच्ची के शव के बगल में बैठा हुआ है। सड़क पर बच्ची का खून बिखरा है। मामा रोते हुए घरवालों को हादसे की जानकारी दे रहा है।

हादसा नैनी सेंट्रल जेल के सामने हुआ। यहां से बच्ची का स्कूल सिर्फ 500 मीटर दूर है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही बच्ची का परिवार मौके पर पहुंच गया। परिवार वाले शव देखकर चीखने लगे।इसके बाद शव सड़क पर रखकर बैठ गए। हादसे के बाद प्रयागराज–मिर्जापुर हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि, पुलिस ने बाद में परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।

 

Related posts

_15 वर्षीय किशोरी की मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया_

admin

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

admin

डीटीओ ने 11 क्षय रोगी लिए गोद,बांटी पोषण किट

admin

Leave a Comment