March 10, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइमफर्रुखाबाद

राजेपुर थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय मजदूर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय मजदूर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के मायके चले जाने से परेशान था। मंगलवार सुबह उसका शव एक पेड़ पर लटका मिला।

मृतक की पहचान रामलडेते के रूप में हुई है। उसके बेटे दीपक ने बताया कि उसकी पहली मां गुड्डी देवी की करीब 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। 5 साल पहले पिता रामलडेते ने दूसरी शादी की थी। दीपक के अनुसार, वह अपने पांच भाइयों और एक बहन के साथ दूसरे मकान में रहता था, जबकि पिता और दूसरी पत्नी अपने दो बेटों के साथ अलग रहते थे। परिवार में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

यह घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के राई गांव की है। सोमवार को मृतक मजदूरी करने शहर के पांचाल घाट गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह गांव के लोगों ने एक खेत में लगे पेड़ पर उसका शव लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दीपक ने बताया कि लगभग 6 दिन पहले उसकी दूसरी मां किसी बात से नाराज होकर मायके चली गई थी। इसके बाद से उसके पिता रामलडेते परेशान रहने लगे थे। सोमवार को जब वह मजदूरी के लिए गए और वापस नहीं लौटे, तो उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

सूचना मिलने पर दीपक अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंचा और राजेपुर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। राजेपुर थाना अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

महिलाओ और छात्राओ को अपराधो प्रति पढाया जागरूकता का पाठ

admin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला व्यापार बंधु की बैठक का किया आयोजन

admin

व्यापारियों तथा किसान संगठनों के बीच एसडीएम की मध्यस्थता में दोबारा हुई बैठक में भी नहीं निकला कोई समाधान

admin

Leave a Comment