October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशदुनियादेशफिल्म जगत

RNI के खिलाफ संसद घेरेंगे पत्रकार

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

04 अप्रैल 2025

चेन्नई – लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की समस्याओं का मुद्दा उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजेश त्रिवेदी ने इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया! जिसे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस. एन. सिन्हा, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह झंडू सहित सभी प्रदेश अध्यक्षों द्वारा प्रभावी समर्थन मिला और यह प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया! IJU के राष्ट्रीय महासचिव श्री बलविंदर सिंह जम्मू ने RNI की नई नीतियों के खिलाफ संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया!सरकार की मनमानी तथा आर एनआई की तानाशाही के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन ने सबसे पहले मुखर होकर चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणीकी बैठक में यह आवाज उठाकर छोटे और मझोले समाचार पत्रों को जो समर्थन देकर उनकी हौसला अफजाई की है|

इससे इन मध्यवर्गीय समाचार पत्रों को काफी बड़ा संबल मिला है हालांकि यह मुद्दा संपूर्ण भारतवर्ष के लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों का है किंतु इसकी आवाज उत्तर प्रदेश से उठाई गई है उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत ने राष्ट्रीय मंच पर यह आवाज उठाकर देश के लाखों की संख्या में प्रकाशित छोटे और मझौले चार पत्रों को राहत पहुंचाने का काम किया है श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत के महामंत्री रमेशशंकर पाण्डेय ने दिल्ली में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश सें सर्वाधिक संख्या में पत्रकार साथियों के भाग लेने की अपील करते हुए प्रदेश के सभी लघु एवं मध्य समाचार पत्र के संपादकों से दिल्ली हर हाल में पहुंचने काआवाहन किया है

Related posts

ट्रेन ड्राइवर का पेपर देने आया था युवक …हादसे में ट्रेन से कटे दोनों पैर

admin

उत्तर प्रदेश प्रभारी ने पीड़ित परिवार से मिल उनको आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी भी उपस्थित रहे उन्होंने

admin

नव वर्ष के अवसर पर कन्या शक्ति समूह के नोडल शिक्षकों का हुआ सम्मान

admin

Leave a Comment