March 19, 2026
Bhaskar News Agency
इटावाउत्तर प्रदेशक्राइम

सफारी ने तीन व्यक्तिओं को रौंदा, एक की मौके पर मौत;140 की रफ्तार से फरार

भास्कर न्यूज़

संवाददाता इटावा- के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। विजय नगर रोड पर एक काली सफारी कार ने सड़क किनारे चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं।

घटना सुबह करीब पौने सात बजे की है। भरथना चौराहा की ओर से आ रही कार की रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे बताई जा रही है। अनियंत्रित कार ने पहले सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मारी, फिर आगे बढ़कर एक दुकान में घुसी जा करके   इलाके में अफरातफरी मच गई।

हादसे में दतावली निवासी गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ काम कर रहे मजदूर वीरू पुत्र विजय सिंह निवासी रामपुर नावली थाना इकदिल और पास में टहल रहे 17 वर्षीय निखिल पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी रामनगर भी कार की चपेट में आ गए। मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। गुलाब सिंह की हालत नाजुक होने पर उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार में एक युवक और युवती सवार थे।

हादसे के बाद कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार कार का नंबर UP 75 AV 8620 है, जो आदित्य कुमार शर्मा निवासी पक्का बाग के नाम दर्ज है। यह जांच की जा रही है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था और चालक नशे में था या नहीं।थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

अम्बेडकरनगर में 2 हजार कुंतल गेहूं के बीज की हुई मांग

admin

कानपुर सीसामऊ में उपचुनाव के दौरान 8 घंटे में 5 बड़े खड़े हुए बवाल

admin

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला गया जुलूस मुहम्मदी

admin

Leave a Comment