October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कानपुर सीसामऊ में उपचुनाव के दौरान 8 घंटे में 5 बड़े खड़े हुए बवाल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(कानपुर)

मकबरा मोहल्ले के हजारों लोग मतदान नहीं कर पा रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस कर्मियों के वोटर्स का रास्ता रोकने का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर दिया है।इसके बाद चुनाव आयोग और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने संज्ञान लेते हुए ड्यूटी पर तैनात कल्याणपुर थाने के दरोगा को  अरुण कुमार सिंह और दरोगा राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है इस मामले में सपा नेत्री नीलम रोमिला सिंह भी मौके पर पहुंच गई थीं और पुलिस कर्मियों से बैरिकेडिंग हटाने को लेकर जमकर झड़प हो गई  है। इसके बाद भी पुलिस ने रास्ता नहीं खोला और उनका बस्ता मेन रोड पर नहीं लगने दिया।

फर्जी वोटिंग को लेकर BJP नेता धरने पर बैठे गए 

कानपुर के चुन्नीगंज स्थित जीआईसी मतदान केंद्र पर भाजपा नेता मनोज सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि फर्जी मतदान और धांधली की जा रही है। उनके बूथ एजेंट ने विरोध किया तो बाहर निकाल दिया गया है।

Related posts

घायल विद्युत संविदा कर्मी मामले में आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

admin

हरदोई में ट्रेन डिरेल करने की साज़िश नाकाम, लोको पायलट की सजगता से टला हादसा

admin

लखनऊ स्टेशन में सो रही महिला का बच्चा चोरी:पति से झगड़ा करके 3 बच्चों को लेकर आई थी

Bhaskarnews

Leave a Comment