October 29, 2026
Bhaskar News Agency
अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में बोले योगी जो 500 साल में नहीं हुआ वो अब 2 साल में हो गया है !

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अयोध्या)

यूपी में विधानसभा की 9 सीटों पर उप चुनाव के बीच CM योगी अयोध्या पहुंचे। कहा- चंद मुट्‌ठी भर लोग, उनके पास बुद्धि, धन और भौतिक बल नहीं था। तब भी वह हम पर हमला करने में सफल हुए थे । हमारी मां-बहनों की इज्जत से खेलने में सफल हुए थे । हमें गुलाम बनाने में सफल हुए थे । अपमान को झेलने को हम मजबूर हो गए थे।

धर्म हमें सदमार्ग पर चलने के लिए कहता है। मगर समाज को सही दिशा में लेकर जाने की हमारी जिम्मेदारी है। इसीलिए मैं कहता हूं कि इतिहास की गलती रोकने के लिए हमको ही प्रयास करना होगा। पूरा समाज एक भाव और एक साथ लड़ाई लड़ता है, तब सफलता मिलती है।

देखिए… एक भाव की सरकार केंद्र और राज्य में आई तो जो 500 साल में नहीं हुआ, वह 2 साल में हो गया। कोई ताकत सनातन के सामने नहीं टिकेगी। अगर 500 साल पहले भी अगर ऐसी ही एकता का परिचय दिया गया तो उसी वक्त स्थितियां बदल गई होतीं आ। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सुग्रीव किला के राजगोपुरम गेट का उद्घाटन भी किया था।

Related posts

सेवा सुरक्षा एवं सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक सभागार में विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाकर गोष्ठी का आयोजन

admin

भट्ठा मजदूर की मौत – मृतक के भाई ने जताई हत्या की आशंका

admin

नकल विहीन परीक्षा हेतु सभी तैयारियां पूर्ण:- जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment