October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया में प्राइवेट वाहनो की चेकिंग ओवरलोड ट्रक को रोककर की जांच,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(औरैया)

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एआरटीओ सुधेश तिवारी द्वारा प्राइवेट कर्मियों की मदद से वाहन चेकिंग का वीडियो सामने आया है। जिसके चलते प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में देखा गया कि एआरटीओ प्राइवेट गाड़ियों के साथ ओवरलोड ट्रकों और अन्य वाहनों की चेकिंग कर रहे है ।

मुख्यमंत्री के आदेशो पर अवहेलना की 

मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में यह स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सरकारी कार्यों में प्राइवेट कर्मियों को शामिल नहीं किया जाएगा, लेकिन इस घटना ने इन आदेशों की धज्जियां उड़ा दी हैं। वायरल वीडियो में देखा गया कि प्राइवेट गाड़ी (UP79AA0046 और UP32GW2266) का इस्तेमाल चेकिंग अभियान के लिए किया गया। एक ओवरलोड ट्रक के चालक ने जब एंट्री करके कोड बताया, तो उसे तेजी से निकल जाने को कहा।ट्रक चालक ने बताया कि वह सुनसान इलाके में खड़ी गाड़ियों को देखकर घबरा गया और उन्हें बदमाश समझकर गाड़ी तेज चलाने की कोशिश करी ।

Related posts

सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बाराबंकी में रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

सर्राफ को लूटने वालों का एनकाउंटर:2 के पैर में मारी गोली, तीसरे को दौड़ाकर दौड़ाकर पकड़ा

Bhaskarnews

एक साल की मासूम की पानी से भरे टब में गिरकर डूबने से मौत

admin

Leave a Comment