August 6, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइम

शाइनी आहूजा रेप केस:मेड बोली- कमरे में बंद किया;

 

14 जून 2009

शाम का समय था। एक लड़की रोती-बिलखती हालत में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दाखिल हुई। उसके साथ कुछ और लोग भी थे। लड़की को पुलिस स्टेशन में बैठाया गया। साथ मौजूद लोगों ने जोर देकर बोला- इसका रेप हुआ है। लड़की लगातार रोए जा रही थी। पुलिस ने पूछा किसने किया, जवाब मिला- शाइनी आहूजा, बॉलीवुड एक्टर।वहां मौजूद हर शख्स हैरान था। मामला हाई प्रोफाइल था, तो पुलिस ने भी बिना देरी किए शिकायत लिखना शुरू किया।

आसपास के लोगों ने लड़की का हौसला बढ़ाया और फिर उसने स्टेटमेंट देना शुरू किया-मेरा नाम माधुरी जोशी है, मैं 20 साल की हूं। शाइनी आहूजा के घर में मई से काम करती हूं। मैं सुबह 9 बजे काम पर जाती हूं और शाम के 6 बजे तक वहीं रहती हूं। मेरे अलावा संगीता भी वहीं काम करती है, जो उसी अपार्टमेंट में रहती है। एक कुक भी है जो दिन में दो बार खाना बनाने आता है। संगीता दोपहर में बाहर गई थी। उसके जाने के बाद मैं घर में अकेली थी। शाइनी ने मुझसे पानी मांगा। मैं पानी देने कमरे में गई तो उसने कमरा लॉक कर लिया और फिर अत्याचार (रेप) किया। मैंने उसे धकेलने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी उसने मुझे पकड़ रखा था। इसके बाद उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने किसी से कहा तो उसका नतीजा बुरा होगा।उसने 2-3 घंटे मुझे उसी कमरे में बंद रखा। शाम को जैसे ही उसने मुझे जाने को कहा, मैं रोती हुई घर से निकली।

FIR के अनुसार, घटना से ठीक एक दिन पहले यानी 13 जून 2009 को भी इसी तरह की घटना हुई थी। जब वो काम पर पहुंचीं तो शाइनी के अलावा कुक और एक और नौकरानी संगीता भी घर में मौजूद थीं। कुक खाना बनाकर निकल गया।शाइनी ने धीमी आवाज में आगे कहा- हमने मर्जी से शारीरिक संबंध बनाए। बलात्कार की बात मुझे फंसाने के लिए की जा रही है।

लीवुड क्राइम फाइल्स के केस-6 में जानिए शाइनी आहूजा रेप केस की कहानी। साल 2009 में शाइनी पर उनकी मेड ने रेप के आरोप लगाए, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। एक्टर के सीमन सैंपल मैच होने के बाद कोर्ट ने एक्टर को दोषी माना, हालांकि बाद में मेड ने बयान बदल दिया और कहा कि उनका रेप नहीं हुआ था। विवाद के बीच एक बड़े बाई गैंग का खुलासा हुआ, जो हाईप्रोफाइल लोगों को ब्लैकमेल कर इसी तरह फंसाती थीं।

Related posts

चीता-तेंदुआ के अंगों की तस्करी में 6 दोषिओं को सजा मिली

Bhaskarnews

नवाबगंज में:नशे में धुत पड़ोसियों ने घर में घुसकर किया हमला,

Bhaskarnews

पूर्व विधायक के घर विस्फोटक बन रहा था: धमाके से बेसमेंट उड़ा, दोनों बेटों समेत 6 पर FIR

Bhaskarnews

Leave a Comment