March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशक्राइम

शंकराचार्य बोले- हिंदुत्व खतरे में है:सिर्फ हिन्दू की तरह ड्रेस पहनने से हिन्दू नही बन सकते

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

वाराणसी संवाददाता –

बुधवार को शंकराचार्य ने एक बार फिर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “हिंदुत्व खतरे में है। जब केवल ड्रेस पहनकर लोग खुद को हिंदू बताने लगेंगे और बार-बार हिंदू-हिंदू कहेंगे, तो हिंदू को खतरा होना स्वाभाविक है। हिंदुत्व को हिंदुओं के बीच घुस आए ऐसे लोगों से खतरा है, जो वास्तव में हिंदू नहीं हैं, बल्कि दिखावे के लिए खुद को हिंदू बताते हैं।”

अब अगर ये गलत हैं, तो आपने ‌(आशुतोष महाराज) AI-जनरेटेड फोटो क्यों पोस्ट किए? इसका जवाब तो उन्हीं को देना होगा। अगर यह बात सच है, तो आप अफसरों के साथ तस्वीरें दिखाकर जनता के बीच अपना प्रभुत्व दिखाना चाहते हैं।

दरअसल, शंकराचार्य ने मंगलवार को आशुतोष महाराज की प्रयागराज के एडिशनल कमिश्नर के साथ एक फोटो दिखाई थी। इस पर आशुतोष महाराज ने कहा था कि यह फोटो AI से बनाई गई है।शंकराचार्य ने आशुतोष महाराज महाराज के AI वाले बयान पर पलटवार किया। कहा- जिन लोगों ने हमें तस्वीरें दी हैं, उन्होंने बताया कि वे तस्वीरें उन्हीं लोगों ने पोस्ट की हैं। उनके ही अकाउंट से पोस्ट की गई हैं।उन्होंने कहा, “एक-डेढ़ महीने से कहा जा रहा है कि और भी छात्रों का यौन शोषण हुआ है। अगर ऐसा है तो बाकी लोगों को क्यों बचाकर रखा गया है? यदि किसी के साथ अन्याय हुआ है और सिर्फ दो लोगों से मुकदमा दर्ज कराया गया है, तो इससे पता चलता है कि इसके पीछे साजिश है।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस पिछले तीन दिनों से वाराणसी में डेरा डाले हुए है। पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है, हालांकि अभी तक आश्रम नहीं पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस फिलहाल शंकराचार्य से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है।

मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ा रही है। माना जा रहा है कि पूरी तैयारी और होमवर्क के बाद ही पुलिस शंकराचार्य या उनके शिष्यों से पूछताछ करेगी।

Related posts

डीएम की अध्यक्षता में थाना बिलग्राम में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

admin

एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

admin

हरदोई में भीषण सडक हादसा, पिता पुत्र की मौत पत्नी गम्भीर रूप से घायल

admin

Leave a Comment