October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

27 फरवरी 2025

मिर्जापुर – चील्ह थाने के दरोगा को थाने में रंगे हाथ रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने आज पकड़ लिया। जब टीम  पुलिस वाले को गाड़ी की ओर ले जा रही थी तब वो जोर जोर से चिल्ला रहा था लेकिन टीम के सदस्यों ने घुसखोर को गाड़ी में बैठाया और लेकर चले गए। मिर्जापुर जिले में रिश्वत लेकर काम करने वाले लगातर पकड़े जा रहे है। कुछ दिन पहले ही जिगना थाने का एक दरोगा पकड़ा गया था। यह मामला शांत नहीं हुआ था|

कि बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन की टीम ने चील्ह थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह को उनके थाना परिसर से रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़र लिया । दोपहर में एंटी करप्शन के जिला प्रभारी विनय सिंह के नेतृत्व में टीम चील्ह थाना पहुंची। वहां पर एक मामले में पीड़ित जैसे ही थानाध्यक्ष को पैसा देकर थाने के बाहर आया। एंटी करप्शन की टीम थाने के अंदर गई। थानाध्यक्ष को रंगेहाथ पैसे के साथ पकड़कर गाड़ी में बैठा कर ले गई।थानाध्यक्ष एंटी करप्शन की गाड़ी में नहीं बैठ रहे। एंटी करप्शन की टीम के कई लोग मिलकर उनको गाड़ी में जबरजस्ती बैठाकर ले गए। इस दौरान थाने के पुलिसकर्मी मुकदर्शक बने खड़े रहे |

Related posts

हरदोई में भीषण सडक हादसा, पिता पुत्र की मौत पत्नी गम्भीर रूप से घायल

admin

आईआईटी खड़गपुर से हरदोई की बेटी मानसी पाठक को डॉक्टरेट की उपाधि, ग्रामीण वायु प्रदूषण पर देश का पहला बड़ा शोध

admin

शिक्षक बिना पढ़ाई चौपट – बदहाल है नगर में परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था

admin

Leave a Comment