October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

परिषदीय विद्यालय के ताले तोड़ ले गए लाखों का सामान चोरी

परिषदीय विद्यालय के ताले तोड़ ले गए लाखों का सामान चोरी
– लगातार हो रहीं चोरियों से क्षेत्र में बना दहशत युक्त माहौल
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
चोरों का कहर लगातार जारी है । जिसे देख ऐशा लग रहा है कि पुलिस इस पर काबू पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है । पिछले लम्बे समय से एक के बाद एक घटना को अंजाम दे शातिर चोर कानून व्यवस्था पर सीधे प्रहार करते जा रहे हैं । इसी दुःसाहसिक क्रम को आगे बढ़ाते हुए चोरों ने कायमगंज गिर्द परिषदीय स्कूल के ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का बारीकी से निरीक्षण किया ।
मंगलवार को क्षेत्र के गांव कलाखेल स्थित प्राथमिक विद्यालय कायमगंज गिर्द में छुट्टी के बाद शिक्षक व कर्मचारी स्कूल बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह जब महिला कर्मी सफाई करने लिए स्कूल पहुंचीं तो स्कूल का आफिस किचिन खुली देख भौंचक्के रह गए। सूचना पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार समेत शिक्षक मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि चोर स्कूल का कीमती सामान चुरा ले गए। मामले की जानकारी पर ग्राम प्रधान अमर सैफ भी मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। प्रधानाध्यापक ने बताया चोरों ने पहले आफिस के दरवाजे के ताले तोड़ दिए । आफिस में रखी चाबी लेकर किचिन के ताले खोलकर चोरी कर ली। चोर इर्न्वेटर, बैटरी, म्यूजिक सिस्टम, बाईफाई बैटरी, 50 किलो गेहूं, खाद्य सामग्री, गैस सिलेंडर, खेलकूद आदि का सामान चुरा ले गए। चोर लाखों रुपए कीमत का सामान ले गए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी है।

Related posts

शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर की मां भगवती की आराधना – पहले ही दिन देवी मंदिरों में उमड़ी वृतधारियों की भारी भीड़

admin

एक ध्वज एक स्वर की गगन भेदी गूंज के साथ प्रदेश के हर जिले में भारतीय सेनाओं के सम्मान में आयोजित होगी

admin

महिला दिवस पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान के NCC कैडेट्स के द्वारा एक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

admin

Leave a Comment