October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मुनीम लूट के दो आरोपी और गिरफ्तार

*मुनीम लूट के दो आरोपी और गिरफ्तार*
*राजेपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी*
रिपोर्टर अतुल अग्निहोत्री
भास्कर ब्यूरो
फर्रुखाबाद राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते माह में सराफा मुनीम को गोली मारकर लूट करनें के दो और आरोपियों को पुलिस ने घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से गिरफ्तार कर लिया| दो आरोपियों को पूर्व में ही पुलिस जेल भेज चुकी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुतलूपुर निवासी सराफा व्यापारी इकबाल खान के मुनीम रामौतार को देर शाम अलीगढ़ चौराहे से थोडी दूर पुलिया के पास तमंचे से गोली मारकर नकदी व जेबरात लूट लिए गये थे| मामले में पुलिस नें शिवम यादव व सुमित यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था | बुधवार को पुलिस फरार चल रहे आरोपी अनूप सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी नगला जैतपुर अलीगंज एटा, विकास उर्फ गोविन्द पुत्र साहब सिंह निवासी किशनपुर राजा का रामपुर एटा को गिरफ्तार कर लिया| आरोपियों के पास से 1350 रूपये नगद 1 अंगूठी 1 जोड़ी कान के झाले पीली धातु 1 जोड़ी कंगन सफेद धातु एक करधनी सफेद धातु बरामद की गयी। गिरफ्तार किए गए अपराधियों का पिछला रिकॉर्ड भी खगाला गया जो की अपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया।

Related posts

सबीना बनी सुमन मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से शादी कर किया धर्म परिवर्तन

admin

सरकार में कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं जिला प्रभारी जयवीर सिंह ने जनपद पहुच कर कलेक्ट्रेट में की प्रेस वार्ता

admin

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज शाहजहांपुर पहुंचे

admin

Leave a Comment