March 11, 2026
Bhaskar News Agency
अलीगढखेल जगत

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद रिंकू सिंह से प्रिया सरोज बोलीं- मुझे भूल गए क्या?:

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता अलीगढ़ –

भारत ने रविवार, 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता है। यह मैच अहमदाबाद में खेला गया था।टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह अलीगढ़ अपने घर लौट आए हैं। इससे पहले मंगेतर प्रिया सरोज ने दिल्ली पहुंचकर रिंकू को रिसीव किया। इसका वीडियो सामने आया है। जिसमें नजर आया कि रिंकू सिंह आगे चलते हुए अपने एक पहचान वाले से गले मिल रहे हैं। तभी पीछे से प्रिया सरोज कहती हैं- मुझे भूल गए क्‍या? इतना सुनते ही रिंकू ने प्रिया को गले लगा लिया।

रिंकू के पिता खानचंद की 12 मार्च को तेरहवीं है। पिता फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। 27 फरवरी की सुबह 4.36 बजे खानचंद का निधन हो गया था। वह 60 साल के थे। रिंकू ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और फिर टीम इंडिया को जॉइन करने लौट गए थे।

रिंकू सिंह ने आगे लिखा- ‘आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी। पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी।

आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है। तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है, तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते। हर छोटी-बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी। बहुत मिस करूंगा आपको पापा। बहुत ज्यादा।’

Related posts

मां और नवजात शिशु की हुई मौत, सुनकर परिवारजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

admin

अखिलेश यादव की आज अलीगढ़ में रैली निकली है !

admin

T20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल और फाइनल के 24 फरवरी मंगलवार को शाम 7 बजे (IST) से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।टिकट:पाकिस्तान की जीत-हार तय करेगी सेमीफाइनल-फाइनल

Bhaskarnews

Leave a Comment