September 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedबरेली

बेला भेला में होली मिलन समारोह:होली खेली तथा एक-दूसरे को बधाई दी।

भास्कर न्यूज़ –

बरेली संवाददाता –

इटावा के पूर्व एमएलसी राम नरेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री राम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। अपने संबोधन में पूर्व एमएलसी राम नरेश यादव ने कहा कि होली का पर्व हमें भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम का संदेश देता है। पूर्व मंत्री राम सिंह राणा ने ऐसे आयोजनों को सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के आयोजक और बेला भेला के प्रधान विनय यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। उनके अनुसार, त्योहारों को एक साथ मनाने से गांव और क्षेत्र के विकास की नींव मजबूत होती है। और अपनेपन का अहसास बना रहता है

रायबरेली के राही ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत बेला भेला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने फूलों और गुलाल से होली खेली तथा एक-दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, सुजल यादव, राही ब्लॉक के कई ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और स्थानीय नेता भी मौजूद थे। स्थानीय लोक कलाकारों ने फाग गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जलपान और ठंडाई की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ड्यूटी पर मुस्तैद रहें।

Related posts

कानपुर में आज मंगलवार को गंगा मेला है, होली खेली जा रही है।सपा विधायक जमकर नाचे:

Bhaskarnews

रायबरेली में भाजपा (माले) ने निकाला विशाल मार्च यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग

admin

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

admin

Leave a Comment