June 26, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में घर लौटने के दौरान सड़क पार करते समय ई-रिक्शा की टक्कर से हादसा,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चे अर्जुन की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को कंपिल बदायूं मार्ग पर हुई। अर्जुन रायपुर चिनघटपुर गांव का निवासी था।

मृतक अर्जुन अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके अन्य भाइयों के नाम मोदी और भूमिपाल हैं। जानकारी के अनुसार, अर्जुन दूसरे घर से अपने घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय कंपिल से अटैना घाट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा का पहिया बच्चे के ऊपर से गुजर गया और वाहन पलट गया।

घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जा रहे थे। हालांकि, अर्जुन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन,पालकीवाले बोले- प्रोजेक्ट से रोजी रोटी छिन जाएगी

admin

डिप्टी कलेक्टर उठिए रात में सर ने फोन किया :प्राइमरी टीचर कृतिका चौधरी बनीं SDM, यूपी PCS में आई 30वीं रैंक

Bhaskarnews

श्री सूरज प्रसाद डागा की पुण्यतिथि पर मडिया मेला का आयोजन

Bhaskarnews

Leave a Comment