October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedस्वास्थ्य

इटावा में सीढ़ियों से गिरे किसान की मौत:के बाद गुस्साए परिजन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

इटावा संवाददाता –

इटावा शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के सराय दयानत में एक परिवार की होली उस समय मातम में बदल गई जब घर के अंदर सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय किसान दिनेश पाल की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया। तीमारदारों ने ओटी के अंदर तोड़फोड़ करने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का भी आरोप लगाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया। परिजनों ने शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराने और जिम्मेदार डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइन क्षेत्र के सराय दयानत निवासी 45 वर्षीय दिनेश पाल पुत्र महाराज सिंह अपने घर के अंदर सीढ़ियों से गिर गए थे। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिवार के लोगों ने तुरंत उन्हें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब आठ बजे परिजन उन्हें घायल हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों और स्टाफ ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related posts

*तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम बच्ची की हुई मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

admin

जिलाधिकारी एवं सांसद मुकेश राजपूत ने स्वच्छता पखवाड़े के चलते अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर की साफ सफाई

admin

बैंक PO की नौकरी छोड़कर तैयारी की, अब बने SDM:आगरा के 6 कैंडिडेट UPPSC में सिलेक्ट

Bhaskarnews

Leave a Comment