August 28, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedक्राइम

रायबरेली में होली के दौरान किन्नरों पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें आठ लोग घायल हो गए

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

रायबरेली संवाददाता –

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में होली समारोह के दौरान किन्नर समाज और गैर समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया। सब्जी मंडी के पास हुए इस हमले में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना कस्बा सब्जी मंडी के पास किन्नर समुदाय के आवास पर आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान हुई। किन्नर समाज के लोग डीजे की धुन पर जश्न मना रहे थे, जिसमें उनके समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ कुछ पड़ोसी और गैर समुदाय के मित्र भी शामिल थे।

विवाद तब शुरू हुआ जब गैर समुदाय के कुछ लोगों ने किन्नर समाज के ड्राइवर और अन्य मित्रों को मुस्लिम होने के बावजूद होली खेलने पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

वही मामले में घायल हिंदू पक्ष के लोगों के परिजनों एवं अन्य हिंदुओं के द्वारा हजारों की संख्या में पहुंचकर थाने का घेराव कर तत्काल दोषियों पर कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जाने लगी। देखते ही देखते थाने में हजारो लोगों का जमावड़ा उमड़ने लगा और विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करने लगे। लोगों का जमावड़ा बढ़ता देख बछरावां पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे, मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार एवं उपजिलाधिकारी महाराजगंज गौतम सिंह ने मोर्चा सभालते हुए हिंदू पक्ष को समझाने का कार्य प्रारंभ किया, लेकिन मामला बढ़ता देख आसपास के थाने (गुरबक्शगंज, हरचंदपुर, शिवगढ़ और महाराजगंज) का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।

Related posts

महिलाऐ समूह का गठन कर परिवार को दे रही आर्थिक संबल

admin

नोडल अधिकारी ध्यान रखें छात्र-छात्राए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से वंचित न रहे सकें – जिलाधिकारी

admin

लखनऊ में मां और नेत्रहीन बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई :

Bhaskarnews

Leave a Comment