October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकानपुर नगर

कानपुर में लोगों ने कहा- तीन दिन से सिलेंडर से लिए दौड़ना पड़ रहा है सिलेंडर के लिए तीसरे दिन :सर्वर डाउन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कानपुर संवाददाता –

लोगों ने कहा- तीन दिन से सिलेंडर से लिए दौड़ना पड़ रहा है। इसी बीच DM ने चेतावनी दी है कि कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी। मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, 24 घंटे के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। किसी भी दिक्कत या कालाबाजारी की सूचना के लिए फोन कर सकते हैं।

पश्चिमी एशिया के देशों में युद्ध से गैस आपूर्ति पर सकंट खड़ा होने लगा है। सरकार का दावा है कि रसोई गैस को लेकर कोई किल्लत नहीं है, लेकिन कानपुर में सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन सरकार के दावों की पोल खोल रही है।

बुधवार सुबह शहर के अलग अलग गैस गोदामों के बाहर सिलेंडर लिए भीड़ देखने को मिली। कहीं बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा तो किसी एजेंसी का सर्वर न आने की वजह से बंटने का काम रुका हुआ है। इसके अलावा एजेंसियों में जहां रोज दो गाड़ी आती थी। वहीं, इस समय दो दिन में महज एक गाड़ी पहुंच रही है। सप्लाई घट गई है। सर्वर डाउन से लोगों को बुकिंग में दिक्कत हो रही है।

Related posts

फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:मक्का, गेहूं और तंबाकू पर किसान चिंतित

Bhaskarnews

अज्ञात ट्रक ने बिजली खंभे को मारी टक्कर:सिकंदरपुर घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

Bhaskarnews

कानपुर में अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ बूंदाबांदी:9 डिग्री गिरा दिन का तापमान

Bhaskarnews

Leave a Comment