September 9, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में इन दिनों गैस एजेंसियों पर सिलेंडर बुकिंग कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सुरेंद्र यादव ने बताया कि जनपद में गैस की कोई समस्या नहीं है और एजेंसियों पर पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है। एजेंसी संचालकों ने भी गैस की किल्लत से इनकार किया है।

फर्रुखाबाद में इन दिनों गैस एजेंसियों पर सिलेंडर बुकिंग कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शाम तक ग्राहक एजेंसियों पर जमा रहते हैं। हालांकि, गैस एजेंसी संचालकों और जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है।बताया जा रहा है कि दूसरे देशों में चल रहे युद्ध के कारण संभावित किल्लत की आशंका से ग्राहक सिलेंडर बुक कराने पहुंच रहे हैं। एजेंसियों पर ओटीपी के बाद ही सिलेंडर दिए जा रहे हैं, वह भी 25 दिन पूरे होने पर।

चांदपुर निवासी राजपाल ने बताया कि वह रसीद कटवाने आए थे और उन्हें गैस मिलने में कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बुकिंग कराने वालों की भीड़ अधिक होने के कारण नंबर आने में थोड़ी देरी हो रही है, उन्हें लगभग आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। वहीं, चांदपुर के ही विद्यासागर कटियार ने भी पुष्टि की कि गैस आसानी से मिल रही है, लेकिन बुकिंग के लिए ग्राहकों की भीड़ जमा हो रही है।

Related posts

चीनी मिल वोर्ड बैठक में पिछले प्रस्तावों का व्यौरा मिलने पर संन्तुष्ट हुए वोर्ड सदस्यों ने शीरा टैंक तथा सड़कों के निर्माण हेतु लाए गए प्रस्ताव स्वीकृति पर जताई सहमति

admin

चीनी मिल में पेराई कार्य बार – बार रुकने तथा किसानों की सुविधाओं आदि समस्याओं पर मिल संचालन समिति की बैठक में हुई चर्चा

admin

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

admin

Leave a Comment