March 11, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedआगरा

यूपी ATS ने आगरा से ।हनीमून मनाकर दुबई से लौटा नौसैनिक गिरफ्तार

भास्कर न्यूज़

संवाददाता आगरा –

यूपी ATS ने आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय नौसेना यानी नेवी में लांस नायक है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई एस आई  के लिए जासूसी कर रहा था। आरोपी ने आई एस आई एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेल्स भेजी हैं।

ATS ने मंगलवार को आरोपी आदर्श कुमार उर्फ लकी को आगरा में उसके गांव कागारौल थाने के गांव चीतपुर से दबोचा है। उसकी 22 दिन पहले ही शादी हुई थी। वह हनीमून मनाने दुबई गया था। 3 दिन पहले ही वहां से लौटा था।

लांस नायक ने अपने बैंक खाते से आई एस आई  एजेंट को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। इसकी पुष्टि उसके पास मिले दस्तावेजों से हुई है।केरला में तैनात था लांस नायक आदर्श कुमार की तैनाती कोच्चि (केरल) में दक्षिणी नेवल कमांड में थी। ATS को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि आदर्श पाकिस्तानी एजेंसी आई एस आई  को भारत से जुड़ी अहम जानकारियां भेज रहा है।

एटीएस ने लकी को उसके गांव से पकड़कर पूछताछ की। इसमें पुष्टि हुई कि उसने बेहद संवेदनशील सूचनाएं साझा की। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की भी जांच की गई, जिसमें उसके जासूस होने की पुष्टि हुई।

एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगरा कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि कहीं इस जासूसी नेटवर्क में और लोग तो शामिल नहीं हैं।

 

 

Related posts

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने श्रृंगी ऋषि की तपस्थली श्रंगीरामपुर में चल रहे मेले का स्थलीय निरीक्षण किया

admin

कानपुर सिंधी-हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हुआ हंगामा

admin

नगर निगम की कार्यशैली से परेशांन बसपा पार्षद धरने पर बैठे

admin

Leave a Comment