March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

अंतर्ध्वनि महिला विंग ने समर कैंप में बच्चों को दी स्वास्थ्य सुरक्षा की अहम जानकारियाँ

0

हरदोई । श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में चल रहे समर कैंप के चौथे दिन अंतर्ध्वनि महिला विंग द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी अहम जानकारियाँ दी गईं। बच्चों को न केवल हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों के कारण और लक्षणों के बारे में बताया गया, बल्कि उन्हें यह भी सिखाया गया कि आपात स्थिति में प्राथमिक घरेलू उपचार कैसे किया जाए।

समर कैंप में डॉक्टर आशी गुप्ता ने विशेष रूप से हार्ट अटैक, बेहोशी, नसों में ब्लॉकेज जैसी आम होती जा रही स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार जीवनशैली की छोटी-छोटी लापरवाहियाँ बड़ी बीमारियों का कारण बन सकती हैं। महिला विंग की सदस्यों ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि यदि सुबह खाली पेट घर से बाहर निकला जाए या लंबे समय तक पानी की कमी बनी रहे, तो शरीर में ब्लॉकेज जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।

इस अवसर पर डॉक्टर आशी गुप्ता ने यह भी बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग और प्राणायाम बेहद आवश्यक हैं। बच्चों को प्रोत्साहित किया गया कि वे सुबह समय से उठें, ताजे पानी का सेवन करें और कभी भी खाली पेट रहना टालें। विशेष रूप से यह समझाया गया कि अगर व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाए या दिल में तेज दर्द महसूस हो, तो उसे तुरंत आरामदायक स्थिति में लिटाकर गुनगुना पानी पिलाने और नाक के पास प्याज या लौंग जैसी घरेलू वस्तुओं को सुंघाने जैसे उपाय किए जा सकते हैं।

मंडल सचिव कालिंद्री वैश्य, जिला अध्यक्ष डॉ आशी गुप्ता,जिला सचिव गौरी गौर, कार्यकरणी सदस्य संघमित्रा गुप्ता,मानसी अग्रवाल के अलावा प्रबंधक मुकेश सिंह,प्रधानाचार्या भूमिका सिंह,लक्ष्मी देवी, शिक्षिका कविता गुप्ता, अर्पिता सिंह, सोनी तिवारी, प्रज्ञा त्रिवेदी, ऐश्वर्या सिंह,विनीता त्रिवेदी, निकिता वर्मा, कोमल यादव आरती वर्मा सहित शिक्षक – शिक्षिकाएं व तीन सैकड़ा से अधिक बच्चे शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में अंतर्ध्वनि महिला विंग की ओर से यह अपील की गई कि बच्चे अभी से अपनी दिनचर्या और खान-पान में सुधार लाएं, ताकि वे न केवल आज बल्कि भविष्य में भी एक स्वस्थ और जागरूक नागरिक बन सकें। समर कैंप की यह अनूठी पहल बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास की दिशा में एक सराहनीय प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

Related posts

जिलाधिकारी ने फीता काटकर सात दिवसीय महादेवा महोत्सव का किया उद्घाटन

admin

गोवंशो का संरक्षण सुचारू रूप से कराया जाये:-सीडिओ

admin

रेल सुविधाओं में व्यापक सुधार के लिए लोकसमिति ने किया आन्दोलन का आवाहन

admin

Leave a Comment