October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

अग्नि कांड में गोदाम में रखीं तम्बाकू भरी बोरियां जलकर हुईं राख – लाखों का नुकशान

– उठते धुँआ और विषैली गंध से पड़ोसी हुए परेशान – स्थानीय लोगों तथा अग्नि शमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया कावू, किन्तु तबतक जल चुका था सारा माल
– हुए नुकशान का फिलहाल सही आंकलन नहीं हो पाया
भास्कर न्यूज एजेंसी : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के मोहल्ला कलाखेल स्थित एक तंबाकू गोदाम में भीषण आग लग गई। उठते धुँआ और फैलती विषैली गंध से पडोस में रहने वाले लोग परेशान हो उठे । इसी बीच पड़ोस में रहने वाली महिलाओं की सूचना पर व्यापारी नेता और उनका पुत्र समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेजी से फैली कि तंबाकू की बोरियां जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए कीमत की तम्बाकू तबाह हो चुकी थी । नगर के मोहल्ला लोहाई बाजार निवासी व्यापारी नेता अमित सेठ के पुत्र ऋषभ सेठ की मोहल्ला कलाखेल में महाकाल ट्रेडर्स नाम से फर्म है, जहां तंबाकू की लकड़ी की मैनार का कार्य किया जाता है। बुधवार तड़के पड़ोस के गोदाम में रहने वाली महिलाओं ने सूचना दी कि उनकी गोदाम में भीषण आग लग गई है।सूचना मिलते ही व्यापारी नेता अमित सेठ और उनका पुत्र ऋषभ समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि आग विकराल रूप ले चुकी थी। तंबाकू की बोरियां धू-धू कर जल रही थीं और आग की लपटें टीनशेड को चीरते हुए अंदर की ओर बढ़ रही थीं। आग की विकरालता देख लोगों ने तत्काल समरसिवल पंप चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। आग की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग पर काबू पाए जाने तक तंबाकू की बोरियां जलकर खाक हो चुकी थीं। व्यापारी नेता ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है, लेकिन अनुमान है कि लाखों रुपये की तंबाकू जलकर भस्म हो गई। वहींआग कैसे लगी इसका भी सही जानकारी नहीं हो सकी थी । .

Related posts

ससुराल से अपने घर कन्नौज जा रहे वाइक सवार युवक का मार्ग दुर्घटना में मौत – सूचना मिलते ही मायके से विलखती पत्नी पहुंची मौके पर

admin

कछौना में सर्राफा की दुकान का चैनल व शटर तोड़कर लगभग 50 लाख की चोरी

admin

प्रधान व थाना पुलिस से परेशान भाजपा कार्यकर्ता देगें इस्तीफा

admin

Leave a Comment