June 26, 2026
Bhaskar News Agency
अंबेडकरनगरउत्तर प्रदेश

अन्नावा सहकारी समिति पर हो रही कालाबाजारी 20 रूपए ओवररेट में बिक रही खाद

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (आंबेडकर नगर )

अम्बेडकरनगर में प्रशासन की नाक के नीचे जमकर हो रही खाद की कालाबाजारी। कटेहरी विकास खंड के अन्नावा में स्थित सहकारी समिति में किसानों को महंगे दामों परदी जा रही है डीएपी खाद खरीदनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे मामले को उजागर कर दिया, जिसमें किसान सचिव पर 20 रुपये प्रति बोरी अधिक वसूलने का आरोप लगा रहे हैं।

वीडियो में एक किसान साइकिल पर डीएपी खाद ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। जब उससे पूछा गया कि खाद कहां से और कितने में मिला, तो उसने बताया कि वह सहकारी समिति अन्नावा से 1370 रुपये में खाद लेकर आया है, जबकि सरकारी दर 1350 रुपये प्रति बोरी तय है।

किसान का आरोप है कि सचिव द्वारा जबरन 20 रुपये अधिक पैसा  लिया  जा रहे हैं। प्रदेश सरकार भले ही खाद की कालाबाजारी रोकने के बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन हकीकत यह है कि सहकारी समितियों में किसानों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।

इस पूरे मामले पर जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने कहा कि घटना संज्ञान लिया  और जांच के लिए एआर कोऑपरेटिव को भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किसानों का कहना है कि उन्हें समय पर और उचित दाम पर खाद मिलना चाहिए, ताकि उनकी फसलें सही समय पर तैयार हो सकें। सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते इस कालाबाजारी पर लगाम कस सकेगा?

Related posts

डिप्टी कलेक्टर उठिए रात में सर ने फोन किया :प्राइमरी टीचर कृतिका चौधरी बनीं SDM, यूपी PCS में आई 30वीं रैंक

Bhaskarnews

किसानों की 9 सूत्रीयों समस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान संघ द्वारा जिला अधिकारी को सोपा गया ज्ञापन

admin

आगामी त्यौहारों पर जन सुविधा एवं कानून की स्थिति के साथ पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजित बैठक में दिए डीएम ने निर्देश

admin

Leave a Comment