October 7, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी के सीएचसी गौरीगंज पहुंचे सीडीओ ने फायर उपकरणों को किया चेक

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी)
अमेठी में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सूरज पटेल ने आज गौरीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और अपनी पहचान छिपाकर पहुंचे सीडीओ ने पहले मरीजों से संवाद कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और ओपीडी व्यवस्था की जानकारी ली। उसके बाद पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है मरीजों से मिलकर सीडीओ ने उनकी समस्याएं सुनीं और इलाज से जुड़ी सुविधाओं का जायजा लिया।

सफाई व्यवस्था पर कड़ी फटकार लगाईं
निरीक्षण में अस्पताल परिसर और कार्यालयों की सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाई गई। इस पर सीडीओ ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ को 24 घंटे के भीतर सफाई व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में सफाई में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Related posts

एआरटीओ प्रवर्तन ने बिना फिटनेस के 11 वाहनों को सीज कर – एक ट्रैक्टर ट्राली पर जुर्माना कार्यवाही करते हुए ,ओवरलोड ट्रक किया सीज

admin

हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी: पुलिस ने शाहबाज उर्फ डाका को पकड़ा

admin

कछौना के यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एसपी ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

admin

Leave a Comment