June 26, 2026
Bhaskar News Agency
अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अयोध्या)

अयोध्या के सोहावल से देवराकोट स्टेशन के मध्य अयोध्या कैट से आनंद बिहार दिल्ली को जा रही थी ट्रेन वंदे भारत ट्रेन पर कुछ शरारती तत्वों ने फिर से पत्थर बाजी कर दी है। पत्थर बाजी के चलते ट्रेन के एक कोच में लगे शीशे चटक गए हैं।
ट्रेन पर हमले की सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी में हड़कंप मच गया। यह ट्रेन घंटों तक आरपीएफ रेलवे फाटक परशुरामपुर के पास पहुंचकर घटना स्थल पर पत्थर बाजी करने वालों की खोजबीन में लगी रही है। कड़ी मशक्कत के बाद भी अभी आरपीएफ को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जांच पड़ताल में लगी आरपीएफ को अब मुख्यालय से घटना का वीडियो मिलने का इंतजार कर रहे है।
बताया जा रहा है की शनिवार को दोपहर के बाद अयोध्या कैंट से ट्रेन संख्या 22425 अप वंदे भारत 3 बजकर 20 मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना हुई। इसके बाद ट्रेन सोहावल स्टेशन पर 3 बजकर 34 मिनट पर क्रास की गई ट्रेन। इसके ठीक दो मिनट बाद 3 बजकर 36 मिनट पर देवराकोट स्टेशन पहुंचने से पहले किसी ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया।

Related posts

कानपुर में MBA स्टूडेंट की किडनी निकालकर बेची:किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा

Bhaskarnews

जन सुनवाई के दौरान अब तक मौके पर बने 75 आयुष्मान कार्ड

admin

सोलर प्लांट से पर्यावरण व बिजली दोनों बचा सकते हैं-अवनीश कुमार

admin

Leave a Comment