October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

आगामी 15नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने किया निरीक्षण

*आगामी 15नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने किया निरीक्षण*

दीपक कुमार मिश्रा

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। आगामी 15नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार के साथ मेला परिसर बदोसरांय का निरीक्षण किया एंव मेला आयोजकों को आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
मंगलवार शाम एस डी एम सिरौलीगौसपुर कोतवाली बदोसरांय के प्रभारी के साथ मेला परिसर कोटवाधाम का निरीक्षण किया।मेले में साफ सफाई,अभरन सरोवर की काई निकलवाने,नाव व गोताखोर लगाने पार्किंग स्थल तथा मुख्य सडक की पटरियों पर दुकाने न लगवाने मेले में साफ सफाई आदि विषयक मेला आयोजकों के साथ वार्ता की ।इस मौके पर उपनिरीक्षक सालिक राय, राजकुमार मिश्रा,विनय कुमार वर्मा,सत्यनाम वर्मा एडवोकेट फलाहारी बाबा साहेब प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।

Related posts

फर्रुखाबाद में पार्टी ने फिर सौंपी जिम्मेदारी, बोले- बहन जी ने भरोसा किया

Bhaskarnews

सीसामऊ में सपा की ऐतिहासिक चौथी बार हुई जीत

admin

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती समेत किशोरी घायल

admin

Leave a Comment