October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

आम के बाग में युवक ने मफलर से फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

आम के बाग में युवक ने मफलर से फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

कछौना, हरदोई (भास्कर न्युज)कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम कमालपुर में एक युवक ने वुधवार की सुबह आप के बाग में मफलर से फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के अनुसार मृतक युवक शराब का आदी था। मृतक द्वारा आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम कमालपुर पोस्ट खजोहना में युवक विपिन पुत्र रामरतन उम्र लगभग 28 वर्ष ने गांव के बाहर जगदीश पुत्र परम के आम के बाग में वुधवार की सुबह मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के अनुसार मृतक युवक शराब का आदी था। इस घटना से परिवार के लोग काफी दुखी है। परिजनों की सूचना पर कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वर्तमान समय में पुरुष महिलाएं छोटी-छोटी बातों में अवसाद में आकर आत्महत्या कर लेते हैं। इसके पीछे मुख्य वजह नशा का आदी होना, बेरोजगारी, प्रेम में असफलता, पारिवारिक विघटन के कारण आत्महत्याओं की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

Related posts

गौरीगंज से अयोध्या पैदल जाएंगे सपा विधायक

admin

वंश व उसकी बहन निधि को चाचा ने ही पीटकर किया घायल

admin

जिलाधिकारी/सभापति अभिषेक आनंद के द्वारा दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि., महमूदाबाद, सीतापुर का किया निरीक्षण

admin

Leave a Comment