October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत, डॉक्टर अस्पताल को ताला लगाकर फरार

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (लखनऊ)

09 नबम्बर 2024

लखनऊ में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बेहोशी का इंजेक्शन लगाने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। ऑपरेशन के बाद होश नहीं आया तो बच्चे को गुपचुप तरीके से 600 मीटर दूर चैतन्य हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। परिजनों को इसकी जानकारी तक नहीं दी। डॉक्टर परिजनों को गुमराह करते रहे। बच्चे के होश में आने तक इंतजार की बात कहते रहे।

देर रात चैतन्य हॉस्पिटल ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जिससे आक्रोशित परिजनों ने जनकल्याण आई हॉस्पिटल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद डॉक्टर और पूरा स्टाफ अस्पताल बंद करके भाग गया। परिजनों ने गाजीपुर थाने में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी है। बच्चे का परिवार पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गया है।

बच्चे के चाचा अर्जुन ने बताया, गाजीपुर थाना क्षेत्र के जनकल्याण आई हॉस्पिटल में आंख के ऑपरेशन के लिए भतीजे अमन मिश्रा (10) को भर्ती कराया था। अस्पताल की लापरवाही के कारण अमन की मौत हुई है।

 

 

 

Related posts

कायमगंज विधानसभा की सियासत में बढ़ी हलचल

admin

आध्यात्मिक गोष्ठी में वक्ताओं ने श्री राम को संपूर्ण मानवता का दिशा दर्शक बताया

admin

पुलिस ने तमंचा लगा फर्जी केस बनाकर किया युवक का चालान जांच में निकला फर्जी षड्यंत्रकारी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

admin

Leave a Comment