March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

ई-रिक्शा पलटने से 7 माह के मासूम की मौत

ई-रिक्शा पलटने से 7 माह के मासूम की मौत
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर ओम शक्ति
कम्पिल फर्रुखाबाद
गड्ढे में पहिया जाने से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मां की गोद में बैठे मासूम की मौत हो गई। ई रिक्शा में बैठे लोग बाल बाल बच गए। शव देखकर स्वजन बिलखने लगे। स्वजन शव लेकर घर चले गए। स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

नगर के मोहल्ला कस्बा अम्बेडकर नगर निवासी राजकुमार मंगलवार सुबह ई रिक्शा से परिवार वाले व आस पड़ोसियो के साथ जिला कासगंज के ग्राम बहादुरनगर में संचालन हो रहा साकार विश्व हरि (भोले बाबा) के आश्रम जा रहे थे। ई- रिक्शा पर महिलाओं बच्चों सहित आठ लोग सवार थे। जैसे ही ई रिक्शा राजा का रामपुर कासगंज मार्ग पर गांव गड़िया के निकट पहुंचा सामने से आ रहे लकड़ी भरे ट्रेक्टर ने ओवरटेक किया। चालक ने ई रिक्शा को सड़क किनारे उतारने का प्रयास किया। ई रिक्शा का पहिया सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। जिससे ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पलटने से सवारियां एक दूसरे के ऊपर जा गिरी। जिससे मां मानसी की गोद में बैठा सात माह का ऋषभ दबकर घायल हो गया। जबकि अन्य लोग बाल बाल बच गए। राहगीरों ने ई- रिक्शा को सीधा कर सभी को बाहर निकला। मौके पर स्वजन ऋषभ को निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर स्वजन बिलखने लगे। मासूम की मौत से मां व पिता ब्रह्मदत्त बिलखने लगे। ब्रह्मदत के अनुसार ऋषभ उसका इकलौता पुत्र था। स्वजन शव लेकर घर चले गए। स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Related posts

लखनऊ में कार से आकर युवक ने गोमती नदी में कूद कर दी जान

admin

जरूरत मंद गरीब व असहायों को गर्म वस्त्र तथा अन्य सामिग्री वितरित कर की सहायता

admin

इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत, डॉक्टर अस्पताल को ताला लगाकर फरार

admin

Leave a Comment